लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ स्थित “रंग महल सभागार” सोमवार की शाम क्रांतिकारी शहीदों के इतिहास की गवाही देता नजर आया। गुलशन वेलफेयर सोसाइटी की सचिव डॉ० श्रेया के कुशल निर्देशन में एक शाम शहीदों के नाम “काकोरी ट्रेन एक्शन” एवं क्रांतिकारियों पर आधारित नृत्य नाटिका ‘रंगे आज़ादी” का मंचन देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान देनें वाले वाले क्रांतिकारियों पर किया गया, जिसमें कलाकारों द्वारा 1925 में हुए काकोरी कांड को सजीव कर दिया। मंच पर जब सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का दृश्य उभरा तो दर्शकों की सांसें थम गईं। साउंड और लाइट के बेहतरीन संयोजन ने रोमांच को और गहरा कर दिया।
कलाकारों को जैसे ही इस सत्य का अहसास होता है, वे उसी घटना को मंच पर जीवंत कर देते हैं। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, मन्मथ नाथ गुप्त, शचिंद्रनाथ बख्शी और चंद्रशेखर आजाद के किरदारों में कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० राजेश कुमार प्रजापति, विशेष सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उ०प्र०शासन और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे तथा कलाकारों में विशाल, मंजीत, रवि शंकर, अंकुर, शिवा, आकाश, शिवानी, शिखा, पलक, नैन्सी व राधिका आदि द्वारा शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।





























