लखनऊ । बुधवार को लालबाग के बाबू राज कुमार श्रीवास्तव हॉल में नगर निगम कर्मचारी संघ एवं नगर निगम प्रशासन के मध्य वार्ता संपन्न हुई। वार्ता में नगर निगम कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन से कर्मचारियों के लम्बित 30 सूत्रीय माँग-पत्र पर चर्चा की ।
वार्ता में नगर आयुक्त प्रतिनिधि के रूप में अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान विकास सिंह व कार्यालय अधीक्षक महेंद्र वर्मा, सहायक लेखा अधिकारी राजीव कुमार सिंह, अधिष्ठान लिपिक रमेश चौरसिया संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री शमील एख़लाक एवं संघ के अन्य पदाधिकारियो ने भाग लिया । इसके अतिरिक्त वार्ता में अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री शमील एख़लाक, उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएब, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, मंत्री रेखा यादव, कार्यालय मंत्री शत्रुघ्न लाल बाल्मीकि, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, संयुक्त मंत्री मनीष चंद्रपाल भी शामिल रहें ।
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कर्मचारी हित में वार्ता करने पर नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि नगर आयुक्त शीघ्र ही उक्त वार्ता पर बनी सहमति का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे ताकि कर्मचारियों की लंबित मांगों की पूर्ति यथा समय पूरी हो सके। नगर निगम कर्मचारी संघ की मंत्री विजयलक्ष्मी के अनुसार नगर निगम कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन से कर्मचारियों के लम्बित 30 सूत्रीय माँग-पत्र पर चर्चा की गयी । जिसमें नगर निगम प्रशासन से कर्मचारियों के लम्बित 30 सूत्रीय माँग-पत्र पर चर्चा कर विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी।
कार्यदायी श्रमिक वर्तमान श्रम विभाग से जारी शासनादेश के क्रम में पारिश्रमिक बढ़ेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिपिक पद व अन्य संवर्गों के रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाएगी। 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों की गुम व्यक्तिगत पत्रावली/सेवापुस्तिका का पुन: नियमानुसार बनाया जाएगा। कर्मचारियों की सामूहिक बीमा योजना पालिसी लागू की जाएगी । ACP भुगतान बिल का कम्प्यूटर से बनाए जाएंगे। सेवाकाल में कर्मचारियों की पत्रावली का परिक्ष्रण किया जायेगा । दिव्यांग/महिला अस्वस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण पर विचार होगा। कम्प्यूटर आपरेटर और शिक्षकों (कार्यदायी) के वेतन में असमानता दूर की जाएगी । कार्यदायी संस्था के श्रमिकों के EPF और ESIC की व्यवस्था को सही किया जाएगा। चिकित्सा प्रतिपूर्ति/अग्रिम की भुगतान कार्यवाही का सरलीकरण किया जाएगा।





























