पंजाब। देश में मानसून अब कहर बन गया है। देश के लगभग सभी इलाकों में बारिश हर दिन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है, फिर वो चाहें पहाड़ी इलाकों में लैंड स्लाइड हो या मैदानी क्षेत्रों में बाढ़। गंगा -यमुना सहित सभी नदियां लगभग खतरे के निशान पर है और इनका जलस्तर निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब के क्षेत्रों में भी बाढ़ ने कहर ने कहर बरपाया हुआ है।
पंजाब के अमृतसर में जब बाढ़ का पानी गांवों और गलियों में भर गया तो लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए। नावें भी हर जगह नहीं पहुंच पा रहीं थीं और साधारण गाड़ियां पानी में डूब रही थीं। ऐसे में भारतीय सेना का ये वाहन लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। भारतीय सेना की सबसे ताकतवर मशीन ATOR N1200 लोगों की जिंदिगियाँ बचा बचा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह विशालकाय गाड़ी पानी को चीरती हुई फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालती नजर आ रही है। यह नजारा केवल एक बचाव अभियान नहीं बल्कि तकनीक और मानवीय संवेदना का बेहतरीन संगम था। गांव के लोग जब इस “अम्फिबियस बीस्ट” को अपने बीच देख रहे थे। उनकी आंखों में राहत और भरोसे की चमक साफ झलक रही थी।
मेक इन इंडिया’ का मजबूत प्रतीक , ATOR N1200 भारतीय सेना का नया ऑल-टेरेन अम्फिबियस वाहन है। इसे खासकर कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए बनाया गया है। चाहे घने जंगल हों, दलदल, रेगिस्तान, ऊंचे पहाड़ या फिर बर्फ से ढके मैदान यह गाड़ी हर जगह बेधड़क चल सकती है। सबसे खास बात यह है कि यह पानी में भी तैर सकती है और बिना रुके एक इलाके से दूसरे इलाके में पहुंच सकती है। हर मौसम में कामयाब और वजन ढोने में भी सबसे आगे है।





























