- बड़ा हादसा: बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले (दौलतदिया फेरी टर्मिनल 3) में ‘सौहार्दो परिवहन’ की एक बस पद्मा नदी में गिर गई। अब तक 24 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।
- कैसे हुई दुर्घटना: बस राजबाड़ी से ढाका जा रही थी। बुधवार शाम करीब 5 बजे फेरी पर चढ़ते समय बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस में 40-50 यात्री सवार थे।
- रेस्क्यू अभियान: रात के समय अंधेरे के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा था। हालांकि, रेस्क्यू शिप ‘हमजा’ और क्रेन की मदद से 6 घंटे बाद रात 11:30 बजे बस को बाहर निकाल लिया गया। नौसेना, फायर सर्विस और पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है।
- दर्दनाक मंजर: हादसे में बचे एक यात्री अब्दुल अजीजुल ने तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को अपनी आंखों के सामने डूबते देखा, जो अभी लापता हैं।
- अपनों का इंतजार: नदी के किनारे बदहवास और रोते-बिलखते परिजनों की भीड़ जमा है, जो राहत और बचाव टीमों से उम्मीद लगाए बैठे हैं।



































