कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार का दिन हादसों के नाम रहा। भैंसहां दुर्गा मंदिर मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिसवा गोपाल के पास अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में जा गिरी। इस भीषण हादसे में चार महिलाओं की डूबने से मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन और हताहत हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर नहर में छलांग लगाई और लोगों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान मीरा देवी, विमला देवी, किसमति देवी और सरिता देवी के रूप में हुई है, जो महराजगंज के बड़हरा क्षेत्र की रहने वाली थीं। 14 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
सुरक्षा पर सवाल एक ही दिन में हुए इन दो बड़े हादसों ने मेला प्रबंधन और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक तरफ झूला ऑपरेटर की मानवीय चूक सामने आई है, वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे मालवाहक वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना जानलेवा साबित हुआ। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।



































