मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और मुरादाबाद पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई एक साहसिक मुठभेड़ के बाद कुख्यात उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी के दौरान अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
5 करोड़ की रंगदारी और हमला: हाल ही में आशु ने मुरादाबाद के एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसने व्यवसायी पर जानलेवा हमला भी किया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
मौके से बरामदगी: पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से अपराध में प्रयुक्त एक Swift Car, फैक्ट्री मेड पिस्टल, रिवॉल्वर और 12 बोर की बंदूक बरामद की है। साथ ही भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने टीम की इस बहादुरी की सराहना की है।



































