प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (शुक्रवार) जन्मदिन है। वह 71 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने शासित प्रदेशों में जनकल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया है। बर्थडे पर कई राजनेताओं, शख्सियतों और खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को शुभकमानएं देते हुए लंबी आयु की कामना की। देशभर में हर तरफ प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर जश्न मनाया जा रहा है।काशी संकल्प बुक का विमोचनबीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके जन्मदिन के पूर्व मिट्टी के दीये जलाए। वह 71 किलो का लड्डू काटा। पार्टी की सांसद रूपा गांगुली और बीएचयू के पूर्व कुलपति वीसी जीसी त्रिपाठी की उपस्थिति में ‘काशी संकल्प’ बुक का विमोचन भी हुआ।
भोपाल में कटा केक
वहीं मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के लालघाटी चौराहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले 71 फीट लंबे वैक्सीन के आकार का केक काटा।



































