घर पर हमला कर मारपीट करने और ट्रैक्टर तोड़ने का लगाया आरोप, मामले में पुलिस ने हल्की धाराओं में केस किया दर्ज कर इसलिए दबंगों के हौसले बुलंद पुलिस से कार्रवाई की मांग

अब्दुल कादिर/खान इरशाद हुसैन
रुपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा क्षेत्र के बनकुरी गांव निवासी वसीम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मतलूब, गुफरान और महमूद पर घर पहुंचकर हमला करने तथा ट्रैक्टर तोड़ने का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र में वसीम ने आरोप लगाया है कि विपक्षीगण से उसका पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षीगण आए दिन उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं। प्रार्थी के मुताबिक, हाल में विपक्षीगण ने घर पर पहुंचकर उसके साथ हमला कर दिया और उसके ट्रैक्टर को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।प्रार्थी का आरोप है कि पूर्व में हुए विवादों को लेकर पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। लगातार विवाद और गाली-गलौज से परिवार के लोग परेशान हैं।वसीम ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।








































