अब्दुल कादिर खान/इरशाद हुसैन
नानपारा बहराइच। देशभर में 25/26 अगस्त की रात को नानपारा में परंपरागत तरीके से जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस बड़ी हकीकत वियतनाम के साथ नारे तदबीर अल्लाह हू अकबर के नारों की गूंज के साथ नानपारा कस्बे में धूमधाम से निकाला गया 12 रबी उल अव्वल का त्योहार पूरी अकीदत और ऐहतराम के साथ नानपारा में मनाया जा रहा है।
यह त्योहार इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। यह दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर गलियों, बाजारों और मस्जिदों को खूबसूरत रोशनी से सजाया जाता है तथा शहर में जुलूस-ए मोहम्मदी निकाला गया। इस मुबारक मौके पर पैगंबर साहब के जीवन (सीरत), उनकी शिक्षाओं और इंसानियत, अमन व भाईचारे के संदेश को याद किया जाता है।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मोइनुद्दीन कादरी पूर्व चेयरमैन अब्दुल मुहीद उर्फ राजू, सभासद जमाल हामिद खान उर्फ बबलू एडवोकेट, पत्रकार अब्दुल कादिर खान शकील अंसारी अयूब अंसारी, अध्यक्ष अब्दुल वहीद कुरैशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुहेल अहमद तथा कस्बे की तमाम महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।










































