नानपारा, बहराइच। नवागत थाना प्रभारी नानपारा गुरुसेन सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाने में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ चोरी, लूट सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल एवं विश्वास का वातावरण बनाने पर जोर दिया।
गुरुसेन सिंह ने कहा कि थाने के कामकाज में पारदर्शिता बरती जाएगी और पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।













































