लखनऊ।देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं होमगार्ड मंत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि हम सभी भारतीयों को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों और राष्ट्र प्रतीकों को हमेशा अपने दिल में संजोकर रखना चाहिए।
दयाशंकर सिंह एवं धर्मवीर प्रजापति ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हम सभी भारतीयों को अपने-अपने घरों की छतों/बालकनी पर राष्ट्रध्वज को फहराना चाहिए और उसे सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को भारतीय होने पर गर्व का एहसास दिलाया है, राष्ट्रध्वज को देश के कोने-कोने एवं जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रध्वज को सम्मान एवं गौरव दिलाने का कार्य किया है, इससे हम सभी के अंदर देशप्रेम की भावना और अधिक बलवती हुई है।










































