बहराइच। कोतवाली नानपारा पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।
नानपारा पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को पीड़िता द्वारा कोतवाली नानपारा में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि राजू पुत्र मैनुद्दीन निवासी टेडिया, ताजपुर, थाना कोतवाली नानपारा ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान 17 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित आरोपी राजू पुत्र मैनुद्दीन को नवाबगंज मोड़, थाना नानपारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक कपिल मुनि तथा हेड कांस्टेबल शुभम सिंह शामिल रहे।












































