आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक धृति योग रहेगा और साथ ही आज रात 10 बजकर 14 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है। कैसा रहेगा आपके लिए 14 जून 2026 का दिन, किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं और आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
- विशेष: छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सोशल साइट्स से जुड़े लोगों की जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो काफी लाभ पहुंचाएगा।
- विवरण: आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन फीट एण्ड फाइन रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आपके साथ सब अच्छा होगा।
- शुभ रंग: पर्पल
- शुभ अंक: 4
वृष राशि
- विशेष: आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।
- विवरण: आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 7
मिथुन राशि
- विशेष: पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है।
- विवरण: इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर बड़े भाई से विचार-विमर्श करेंगे। नए संपर्कों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ अंक: 9
कर्क राशि
- विशेष: अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा और लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।
- विवरण: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग: ग्रे
- शुभ अंक: 5
सिंह राशि
- विशेष: पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। कमर दर्द की पुरानी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।
- विवरण: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 4
कन्या राशि
- विशेष: समाज में किसी मुद्दे को लेकर अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका साफ प्रभाव दिखेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है, खर्चों पर कंट्रोल करें।
- विवरण: आज ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 3
तुला राशि
- विशेष: इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
- विवरण: आज आपका दाम्पत्य रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि
- विशेष: कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।
- विवरण: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। आज आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 6
धनु राशि
- विशेष: दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
- विवरण: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आपकी सभी परेशानी दूर होगी।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 8
मकर राशि
- विशेष: आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा और छात्र कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।
- विवरण: आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी।
- शुभ रंग: पिंक
- शुभ अंक: 6
कुंभ राशि
- विशेष: सरकारी नौकरी में मौजूद लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी और दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे।
- विवरण: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।
- शुभ रंग: मेजेंटा
- शुभ अंक: 9
मीन राशि
- विशेष: कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी लेकिन आप उससे तुरंत ही पार पा लेंगे। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
- विवरण: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 2





































