खंड विकास अधिकारी तथा प्रमुख प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण
बलहा बहराइच। 15 अगस्त 2026 को देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश, जज़्बे और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में विकासखंड मुख्यालय बलहा पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा खंड विकास अधिकारी राहुल पांडे के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। देश का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस शनिवार को 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। बीडीओ राहुल पांडे ने कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, संघर्ष और बलिदान है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बीडीओ प्रमुख प्रतिनिधि तथा बीओपीआरडी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।वहीं राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। खंड विकास अधिकारी राहुल पांडे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोगों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी तथा स्वतन्त्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सहायक पंचायत विकास अधिकारी बलहा ग्राम पंचायत सचिव आशीष शर्मा,मिथिलेश यादव ,रविंद्र यादव मीना देवी,शाहनवाज अहमद, सैयद शोएब खान,अनिल कुमार ,सुनील कुमार ,कृष्ण कुमार अकाउंटेंट वरुण सिंह बीओ पीआरडी अजय गुप्ता
सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी। मौजूद रहे।












































