जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों पर सीरत कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
अब्दुल कादिर खान ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ई पेपर खरी कसौटी
25-26 अगस्त को रुपईडीहा में मनाया जाएगा बारह रबीउल अव्वल, जुलूस के मार्गों की सफाई-सुरक्षा पर चर्चा**रूपईडीहा बहराइच।* बारह रबीउल अव्वल के पावन अवसर पर नगर पंचायत रुपईडीहा में सीरत कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष खेशाल फारूकी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में 25 और 26 अगस्त 2026 को होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त 2026 की रात को जलसे का आयोजन किया जाएगा। इसमें बैठने की व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं 26 अगस्त 2026 को जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस की रूपरेखा तैयार करते हुए मार्गों की साफ-सफाई, रोशनी, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और यातायात को सुचारू रखने पर चर्चा हुई। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी गठित की जाएगी।कमेटी ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों पर इस्लामी ध्वज लगाएं और जुलूस में इस्लामी लिबास में अनुशासन व एकता के साथ शामिल हों। अध्यक्ष ने कहा कि पूरे नगर में होने वाले आयोजनों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराना ही हम सबका संकल्प है।बैठक में उपस्थित रहे खेशाल फारूकी, नौशाद हुसैन, शमशाद, मोहम्मद कौसर, महबूब अहमद, अब्दुल मोईद, मुमिन रजा, इस्लामुद्दीन, मोहम्मद सुफियान, इस्लाम राइनी, हाफिज अतीक, गुलाम वारिस, सज्जन खान, अतीक, फुरकान, इस्माईल, शाकिर अली, हाजी अब्दुल माजिद, लाईक अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग।












































