देवी आराधना का महापर्व नवरात्रि इस बार 22 मार्च दिन बुधवार से आरंभ हो रहा है। जिसका समापन 30 मार्च को यानी रामनवमी के दिन होगा। अभी चैत्र का महीना चल रहा है ऐसे में इस माह पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।
यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है जिसे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

इस दौरान भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा के नौ रूपों की अलग अलग आराधना करते है। नवरात्रि के दिनों में पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो देवी मां की विशेष कृपा भक्तों को प्राप्त होती है और सभी प्रकार के दुख समाप्त हो जाते है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए है नवरात्रि में किए जाने वाले उपाय।

चैत्र नवरात्रि में करें ये उपाय-
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। ऐसे में अगर आप कलश स्थापना कर रहे है तो वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखें। कलश स्थापना हमेशा ही ईशान कोण में करना शुभ होता है। मान्यता है कि ये दिशा पूजा पाठ के लिए शुभ होती है। इस दिशा में कलश स्थापना सुख समृद्धि लेकर आता है। नवरात्रि के दिनों में अखंड ज्योत जलाना भी शुभ माना जाता है ऐसे में अगर आप इसे दक्षिण पूर्व दिशा में जलाते है तो इससे परिवार में सुख समृद्धि आती है और सदस्यों की सेहत भी ठीक रहती है साथ ही साथ शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दीपक नौ दिनों तक बुझना नहीं चाहिए।

नवरात्रि के दिनों में लक्ष्मी पूजा उत्तम मानी जाती है ऐसे में प्रथम दिन लक्ष्मी चरण अंदर की ओर आते हुए बनाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर कृपा करती है और घर में ध्न आगमन भी बढ़ता है। इस दौरान तुलसी का पौधा भी घर में लगाना उत्तम माना जाता है ऐसा करने से सदैव लक्ष्मी का वास होता है। नवरात्रि की नवमी और अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन जरूर करना चाहिए ऐसा करने से व्रत पूजन का पूर्ण फल मिलता है और घर में बरकत भी होती है।



































