अब्दुल कादिर खान/आर एन तिवारी

नानपारा बहराइच।कोतवाली नानपारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तकिया घाट मौजा सरैंय्या में मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।नवरात्रि के समापन के बाद से ही क्षेत्र में विसर्जन को लेकर तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार को तकिया घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के जयकारों के साथ श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे।शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। कोतवाली नानपारा के थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह भारी पुलिस बल के साथ घाट पर मौजूद रहे और पूरे समय मुस्तैदी से डटे रहे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने घाट के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना रखा था।इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने विसर्जन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील की।पुलिस और पंचायत की संयुक्त निगरानी में सभी प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।









































