बारह रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर कैसरगंज में जुलूस-ए-मोहम्मदी शानदार और शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की
इस दौरान उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजकुमार पांडेय सपा विधायक आनंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सयूब अली पूर्व ब्लाक प्रमुख मनसूबअली नगर पंचायत अध्यक्ष युसूफअलीउर्फ सोनू युवा समाजसेवी मुहीब अहमद,डाक्टर गौसुल आजम ग्राम प्रधान मोहम्मद जावेद अब्दुल मन्नान ताजुल हुसैन, प्रधान नियाज अहमद समाल अहमद, इमरान मिस्त्री प्रधान वहीद सहित हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाएं तथा बच्चे मौजूद रहे वहीं पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के साथ रूट डायवर्जन भी किया गया
जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे, अमन-चैन और हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ










































