पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, प्राकृतिक वास में छोड़ा जाएगा। अब्दुल कादिर खान /इरशाद हुसैन

नानपारा, बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरघुट्टा में कब्रिस्तान के निकट बसे गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण वजीर खान उर्फ महतो के घर में झाड़ियों से निकलकर एक अजगर शाम 8 बजे घुस आया। अजगर को देखकर परिजनों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही गुरघुट्टा पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना पर नानपारा रेंज से वन विभाग की रेस्क्यू टीम के रामनरेश यादव मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद उसे वन रेंज कार्यालय नानपारा ले जाया गया।वन विभाग के अनुसार, अजगर को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया जाएगा। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।









































