प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सांसद कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, बाँटे फल और मरीजो का जाना हालचाल
अब्दुल कादिर खान/इरशाद हुसैन
कैसरगंज बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कैसरगंज में एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कैसरगंज सांसद करण भूषण शरण सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचे।सांसद ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और इलाज के लिए आए मरीजों को फल बांटे। उन्होंने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा और जनकल्याण का संदेश दिखा। सांसद ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, लंबी उम्र और सफल जीवन की भी कामना की।इस दौरान सांसद ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बात की। फल वितरण के समय कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिशेन, मंडल अध्यक्ष शिवानंद सिंह, डॉ. अरविंद सिंह विसेन, गौरव वर्मा (पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कैसरगंज), नीरज एडवोकेट, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. वासुदेव वर्मा, डॉ. एन.के. सिंह, हीरालाल मौर्य (सभासद), गौरव सिंह प्रतीक, अनिल वर्मा, अनुरुद्ध सिंह अरुण, विवेक शर्मा और विवेक सिंह समेत कई कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सेवा कार्य को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। मरीजों के बीच फल बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा भाव से मनाया गया।









































