अब्दुल कादिर खान ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ई पेपर खरी कसौटी
नानपारा बहराइच जनपद बहराइच के तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर मटेही नई बस्ती के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएनजी ऑटो संख्या यूपी 40 सीटी 5090 में सवार यात्री मिहींपुरवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणपुर मटेही नई बस्ती के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार पांच यात्री बुरी तरह घायल हो गए।हादसे में राजकुमारी पत्नी अखिलेश (28 वर्ष), निवासी नरकुटिया गांव, बहादुरपुरवा; आरती पत्नी रामकुमार (30 वर्ष); ममता देवी पत्नी पिंटू (22 वर्ष), निवासी कग्गर निबिया; राम केवल पुत्र इंद्रदेव (38 वर्ष), निवासी गुरगुजपुरवा तथा एक अन्य 55 वर्षीय व्यक्ति घायल हुए हैं।दुर्घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया। एंबुलेंस चालक राममूर्ति वर्मा तथा ईएमटी श्याम किशोर ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सीएचसी नानपारा में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।हादसे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।










































