मिहींपुरवा (बहराइच)। राष्ट्र सेविका समिति जिला नानपारा एवं सीमा जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में श्री मंगलम दुर्गा पूजा समिति के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 71 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर कन्या भोज कराया गया। आयोजन में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक बाबूलाल शर्मा एवं सीमा जागरण मंच के सह प्रान्त प्रचार प्रमुख योगेन्द्र मौर्य उर्फ पिन्टू मौर्य का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर श्री मुकुन्द शुक्ला, राष्ट्र सेविका समिति जिला नानपारा की जिला कार्यवाहिका प्रियंका एवं किरन मौर्य , श्री मंगलम दुर्गा पूजा समिति के अनुभव टेकड़ीवाल, श्रवण मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया, शैलू उपाध्याय, राकेश मद्धेशिया, राजकुमार यादव, राहुल पोरवाल, सुधीर पोरवाल और संजय गोंड सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








































