लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी तपिश गर्मा गई है. सपा के साथ बढ़ते तनाव और सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बसपा प्रमुख मायावती से साथ आने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती बहुत बड़ी नेता है। इमरान मसूद ने कहा है किहम चाहते हैं कि मायावती बाहर आए. हम चाहते हैं हमारे साथ रहे, मायावती बड़ी लीडर है. उन्होंने कहा कि मायावती अगर साथ आती हैं तो प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए यदि सभी विपक्षी दल और ताकतें एकजुट हों, तो चुनावी तस्वीर बदल सकती है. उनके इस बयान को गठबंधन की बदलती हवा और नए सियासी विकल्प तलाशने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
मायावती से इमरान मसूद ने मांगा साथ
सपा से गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि, जो होगा अच्छा होगा. हमें बस बीजेपी और उसकी विचारधारा के खिलाफ राहुल गांधी की आवाज को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बीजेपी को हराने में सक्षम हैं।
जब उनसे पूछा गया कि बहनजी (मायावती) को आगे आना चाहिए तो इमरान ने कहा कि बहनजी बहुत बड़ी नेता हैं, मैं तो चाहता हूं कि वो हमारे साथ रहें. इसके साथ ही उन्होंने मायावती को बड़ा नेता बताया।
इमरान मसूद के इस रुख ने यूपी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि एक तरफ सपा-कांग्रेस के रिश्तों में खटास दिख रही है और दूसरी तरफ बसपा की स्वतंत्र रणनीति पर नजरें टिकी हैं।
पश्चिमी यूपी में दलित और मुस्लिम वोट बैंक के गणित को साधने के लिए मसूद का यह बयान अहम संकेत देता है, हालांकि मायावती और बसपा नेतृत्व की ओर से इस अपील पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।














































