इस साल 31 अगस्त से शुरू हुआ गणेश उत्सव का महापर्व अब खत्म होने वाला है।
09 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन गणपति विसर्जन किया जाएगा। गणेश उत्सव का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलता है। 10 दिन भक्तों के साथ रहने के बाद बप्पा अपने धाम वापस लौट जाते हैं। गणपति विसर्जन के दौरान भक्त अगले साल बप्पा के फिर से आने की कामना करते हैं। इस दौरान कोई एक दिन, कोई तीन दिन, कोई पांच दिन और कोई पूरे ग्यारह दिन तक के लिए बप्पा को अपने घर या पंडालों में स्थापित करते हैं। इसके बाद विसर्जित करते हैं। गणपति बप्पा का विसर्जन नदी, झील, तालाब आदि जगह पर किया जाता है। लेकिन पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लोगों को घर पर गणपति विसर्जन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में यदि आप भी घर पर गणपति बप्पा का विसर्जन करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए…
2 of 6
घर पर ऐसे करें बप्पा का विसर्जन
गणपति विसर्जन के दिन पूरे परिवार को एकसाथ मूर्ति के सामने खड़े होकर फूल, दीयों, अगरबत्ती, मोदक, लड्डू और अन्य खाने के साथ अंतिम पूजा करनी चाहिए। आरती और हवन करने के बाद पूरे विधि-विधान से गणपति का विसर्जन किया जाता है।
3 of 6
गणपति बप्पा का विसर्जन करने के लिए सबसे पहले आप किसी स्वच्छ और बड़े बर्तन में पानी भरें। इस पानी में थोड़ा सा गंगा जल डालें। बर्तन में इतना पानी डालें कि उसमे बप्पा की प्रतिमा पूरी तरह से डूब जाए।
4 of 6
बप्पा का विसर्जन करने से पहले उनकी पूजा अर्चना करें। उन्हें 56 भोग अर्पित करें। आरती हवन के बाद इसमें इस्तेमाल हुई चीजों को एक पोटली में बांध दें और इसे भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ विसर्जित कर दें।
5 of 6
इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को जयकारे लगाते हुए उठाएं और जिस बर्तन में आपने पानी भरा है उसमें धीरे-धीरे उनकी प्रतिमा को डालें। इसे एकदम से नहीं छोड़े नहीं तो ये टूट सकती है।



































