वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं.
जिससे कुछ राशि के जातकों के लिए धन और तरक्की के योग बन रहे हैं. हर ग्रह एक निश्चित अवधि में गोचर करता है. जिसका असर सभी पर देखने को मिल रहा है. साथ ही, यह गोचर कुछ के लिए सकारात्मक तो कुछ के लिए नकारात्मक होता है. ग्रहों के राजा सूर्य मध्य मार्च के समय पर मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं.
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव और गुरु ग्रह के बीच मित्रता का भाव है. इसलिए इस गोचर का शुभ प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां और कैसे बदल जाएगा इनका जीवन
वृश्चिक
सूर्यदेव का गोचर आर्थिक रूप से आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. जो संतान, उन्नति और प्रेम-विवाह का स्थान माना जाता है. इसलिए इस समय संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. यानी संतान की उन्नति हो सकती है. वहीं प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है. साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है. क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में संचरण करने वाले हैं. जो भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है. इसलिए इस समय आपको सभी सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं.
साथ ही इस समय आप कोई वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं. वहीं माता के साथ रिश्ते में मजबूती देखने को मिलेगी. साथ ही जिन लोगों का कारोबार जमीन-जायदाद, खान-पान और प्रॉपर्टी से जुड़ा है. यह समय उनके लिए बेहतर साबित हो सकता है.
मीन राशि
सूर्य देव का गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करेंगे. इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. साथ ही प्रेम संबंध भी मजबूत रहेंगे. शादीशुदा लोगों को पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. वहीं दूसरी ओर जो लोग अविवाहित हैं उनके रिश्ते में आ सकती है.
साथ ही व्यापारियों को भी इस समय अच्छा मुनाफा मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर आपकी सेहत जो थोड़ी नरम चल रही थी उसमें सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही पार्टनरशिप के काम में भी आपको अच्छी सफलता मिल सकती है. लेकिन जनवरी से आप पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो गई है. इसलिए आप लोग भी थोड़ा सावधान रहें.





























