लखनऊ। मंगलवार को प्रदेश में अधिकारियों के तबादले किए गए अरविन्द कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद ,अपर निदेशक, सूचना बनाए गए।
विनोद कुमार गौड़, उप सचिव, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज अब मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद के पद पर तैनात किए गए हैं। |
डा० अलका वर्मा, प्रतीक्षारत थीं | इन्हें निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उत्तर प्रदेश बनाया गया है|
गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) बहराइच में तैनात थे|इन्हें उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज बनाया गया है|
अमित कुमार-।। अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) बहराइच के पद पर तैनात किया गया है|
महेन्द्र पाल सिंह अपर जिलाधिकारी (वि/रा) औरैया को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाया गया है|
अविनाश चन्द्र मौर्य, उप निदेशक, मण्डी परिषद, उ०प्र०लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) औरैया बनाया गया है|
नरेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद को उप निदेशक, मण्डी परिषद, उ०प्र० लखनऊ भेजा गया है|
गरिमा स्वरूप, संयुक्त निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ अतिरिक्त कार्यभार उप सचिव, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग, उ०प्र० शासन को विशेष कार्याधिकारी, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पद पर भेजा गया है|




























