बुधवार से भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लागू हो गया है। 30 जुलाई को अमेरिकी राश्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। जो 7 अगस्त को लागू हो गया था। 25 प्रतिशत का एडिशनल टैरिफ आज से लागू हो गया है। यानि भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर पर 52 प्रतिशत टैरिफ लागू हो गया है। ग्लोबल टेड रिसर्च इनिशएटिव की रिपोर्ट के अनुसार भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगने से 5Û4 लाख करोड़ का निर्यात प्रभावित हो सकता है। इससे देश का अंतर्राश्ट्रीय व्यापार के साथ साथ देश की इकोनाॅमी प्रभावित होगी, जिससे देश में नौकरियों पर भी संकट आ सकता है।
50 प्रतिशत टैरिफ लगने से सबसे ज्यादा असर आॅटोमोटिव पार्टस, स्मार्टफोन, जेम्स एंड ज्वैलरी, फाॅर्मा, कपड़े, ज्वैलरी, फर्नीचर, सी फूड पर पड़ेगा। 50 प्रतिशत टैरिफ लगने से अमेरिका में बिकने वाले कपड़े, ज्वैलरी, फर्नीचर, सी फूड जैसे भारतीय सामान मंहगे हो जायेगें। इससे इनकी मांग में 70 प्रतिशत की कमी आ सकती है।
चीन, वियतनाम और मैकिसको जैसे कम टैरिफ वाले देष, इन सामानों को सस्ते दाम पर बेचेगें। जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय कम्पनियों की हिस्सेदारी कम होगी।





























