तेहरान: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को एक महीना पूरा होते ही ईरान ने अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं। ईरानी सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फघरी ने रविवार को एक बड़ा Statement जारी करते हुए कहा कि अब अमेरिका और इजरायल के सैन्य और राजनीतिक अधिकारियों के निजी घर ईरान की Target List में शामिल हैं।
बदले की कार्रवाई: ईरान का दावा है कि अमेरिका और इजरायल ने उनके नागरिकों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है, इसलिए अब उनके अधिकारी भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। यह Direct Threat उन अधिकारियों के लिए है जो इस समय क्षेत्र में तैनात हैं। साथ ही, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि Ground Invasion की कोशिश हुई, तो अमेरिकी सैनिकों को ‘आग के हवाले’ कर दिया जाएगा।





































