निवेश के लिए उत्तर प्रदेश को सबसे अनुकूल और सुरक्षित राज्य करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से अपील की कि UP में निवेश का भारत की अर्थव्यवस्था (Economy) की गति को तेज करने के समान होगा। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS-2023) में पाटर्नर कंट्री (Partner Country) के तौर पर जुड़े नीदरलैंड के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए योगी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का मतलब भारत की अर्थव्यवस्था को तेज करना है।













































