पकड़े गए युवक के पास से भरी मात्रा में भारतीय-नेपाली मुद्रा समेत कई मोबाइल और दर्जनों सिम हुआ बरामद
इरशाद हुसैन

रूपईडीहा बहराइच। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय बांके की टीम ने मादक पदार्थ के कारोबार की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेपालगंज उपमहानगरपालिका-3 निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद रहीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से 40 ग्राम 760 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जैसा दिखाई देने वाला पदार्थ बरामद किया है।जिला पुलिस कार्यालय बांके की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मादक पदार्थ कारोबार की सूचना पर वडा प्रहरी कार्यालय नेपालगंज, इलाका प्रहरी कार्यालय कोहलपुर तथा मादक पदार्थ नियन्त्रण ब्यूरो शाखा कार्यालय नेपालगंज से गठित पुलिस टीम ने मोहम्मद रहीम अंसारी के घर पर तलाशी ली। इस दौरान उसके सोने वाले कमरे की दराज में छिपाकर रखा गया नशीला पदार्थ बरामद हुआ।पुलिस ने गिरफ्तार युवक के कब्जे से नेपाली मुद्रा 11 हजार रुपये, भारतीय मुद्रा 1 लाख 46 हजार रुपये, विभिन्न कंपनियों के तीन कीपैड मोबाइल फोन, एनटीसी के तीन सिमकार्ड, एनसेल का 9 सिमकार्ड, एनसेल के 50 सिमकार्ड कवर, एक डिजिटल तराजू तथा पल्सर 150 सीसी मोटरसाइकिल की सवारी दर्ता किताब बरामद की है।पुलिस के अनुसार, बरामद पदार्थ ब्राउन शुगर जैसा दिखाई देता है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आवश्यक अनुसंधान एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









































