कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने आज नया रिकॉर्ड बनाया है. देश में शुक्रवार को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया है. इस हिसाब से देश में अब तक कुल 78 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं. आपको बता दें कि आज यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस खास मौके पर देश में वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत यह नया रिकॉर्ड हासिल किया गया है. अब वह दिन दूर नहीं है जब दूेश् का प्रत्येक नागरिक कोरोना का टीका लगवा चुका होगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक दिन में 2 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ पूरे देश में एक ही दिन में 2 करोड़ से अधिक #COVID19 टीकों के लगाए जाने पर जश्न मनाया. इसके लिए उन्होंने ट्वीट कर लिखा “सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। वेलडन भारत!”



































