आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक लाभ लेकर आया है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का राशिफल, जिससे आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकते हैं।
आज का पंचांग (28 जून 2026)
- तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी (देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक)
- दिन: रविवार
- शुभ योग: दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक
- नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र (देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक)
मेष राशि
आपकी दिनचर्या बहुत अच्छी रहेगी और आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आज आप सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे, उसे अपनी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे, जिससे आपकी सराहना हो सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आज उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। आज परिवार के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। आज आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों और मेडिकल के क्षेत्र से जुडे़ लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी काम में दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।
- शुभ रंग: काला
- शुभ अंक: 7
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है और आपको ज्यादातर मामलों में लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग हैं, मित्रों के सहयोग से कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वयं को फिट रखने के लिए आज आप मेडिटेशन और योग शुरू कर सकते हैं, इससे आपकी जीवन शैली में बदलाव आएगा। आज आप मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी करने से वह आपसे खुश हो जाएंगे। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज अपनी अद्भुत क्षमता के साथ आप जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आपके लिए आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे। अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आज किसी मित्र के सहयोग से नई योजनाएं बनाएंगे, जिनमें आपको सफलता हासिल होगी और अच्छा आर्थिक लाभ भी होगा। परिवार के सभी सदस्यों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में सफलता मिलेगी और अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।
- शुभ रंग: गोल्डन
- शुभ अंक: 4
कर्क राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सही योजना बनाकर ही अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें, तो आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल रहेंगे। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रह सकता है। सामाजिक स्तर पर आप किसी बड़े धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपको लाभ मिल सकता है। परिवार, जीवनसाथी और बच्चों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है, वे अपनी पढ़ाई से संबंधित किसी भी समस्या का हल बड़ी चतुराई से निकाल लेंगे।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 8
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही किसी योजना को आज आप समझदारी से पूरा करेंगे। इससे आप में नेतृत्व करने की क्षमता जगेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों से सराहना मिलेगी और नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ होगा। परिवार और समाज में आपका मान बढ़ेगा। मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों को नये अवसर मिल सकते हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल है। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा धन लाभ होगा जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 1
कन्या राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में बेहतर मौके मिलेंगे, जिससे उन्नति के मार्ग अवश्य खुलेंगे और आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। आज मित्रों के घर जा सकते हैं, इससे आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा, आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय के अलावा आपकी रुचि धर्म-कर्म में भी रह सकती है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। अगर किसी खास काम की पूरी तैयारी कर चुके हैं, तो आज सफलता मिलने की उम्मीद है।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 4
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। नौकरी बदलने और बेहतर जगह नौकरी पाने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपको इस दिशा में किए गए प्रयास का परिणाम अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि प्राप्त होगी। विज्ञान की पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है, वे किसी आविष्कार की ओर अग्रसर हो सकते हैं। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा जिससे आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे।
- शुभ रंग: ग्रे
- शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन सुखद रहेगा। जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यवसाय अथवा रहने के उद्देश्य से किसी भवन निर्माण के बारे में सोच सकते हैं, साथ ही अचल संपत्ति खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है। अपने परिश्रमी एवं उत्साहित स्वभाव के कारण आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे आपको सम्मान मिलेगा और दूसरे भी आपसे प्रेरित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार सौहार्द्रपूर्ण रहेगा और आप सब मिलकर कहीं रात्रि भोज का प्लान बना सकते हैं। जो जातक रोजगार करते हैं, उनके लिए दिन अच्छा है, मेहनत से आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे।
- शुभ रंग: पीच
- शुभ अंक: 8
धनु राशि
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा और आप बहुत प्रसन्न रह सकते हैं। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए यात्रा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में सफलता के प्रबल योग हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। परिवार के साथ मंदिर या किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के जो जातक विदेश जाना चाहते हैं या वहां जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, आज उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 1
मकर राशि
आज आपका दिन सुखद रहेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। आप अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक रहेंगे। कार्य स्थल और व्यवसाय में बढ़ोतरी के योग हैं, साथ ही आर्थिक लाभ की संभावना भी बन सकती है। आपके अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन सब तरह से अनुकूल रह सकता है। नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है और आप आज का दिन हंसी, खुशी और मनोरंजन के साथ व्यतीत करेंगे।
- शुभ रंग: काला
- शुभ अंक: 2
कुंभ राशि
आज आप अपनी मेहनत के बल पर अपने भाग्य को बदल सकते हैं। सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं, तो कार्यस्थल पर जिम्मेदारी मिल सकती है और आमदनी बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं, नई योजनाएं सफल होंगी और कहीं रुका हुआ पैसा वापस आएगा। सरकारी जॉब करने वालों के लिए दिन अच्छा है, मैनेजमेंट की तरफ से अच्छी खबर आ सकती है। शोध से जुड़े छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 3
मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रह सकता है। सफल होने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना हो सकती है और सहकर्मियों के साथ आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन मधुर व सुखमय रहेगा। रंगमंच, संगीत और फिल्म से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, कहीं से एक्टिंग का ऑफर मिलने की भी संभावना है। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा और करियर में सफलता मिलने के योग हैं।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 8





































