इरशाद हुसैन

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच के आदेश एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा बुधवार को महिला महाविद्यालय बहराइच में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुनीत सिंह, उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव एवं आशीष कुमार मिश्रा ने महाविद्यालय में छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने साइबर ठगी से बचने के उपायों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी, अध्यापिका डॉ. अमृता मिश्रा, डॉ. रीमा शुक्ला एवं कुमारी आकांक्षा पटेल मौजूद रहीं।









































