गोवंश के लिए चारा-पानी व साफ-सफाई को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अब्दुल कादर खान/इरशाद हुसैन

मिहींपुरवा बहराइच। क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने शनिवार को ग्राम पंचायत पौंडा स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने गौशाला पहुंचकर गोवंश की स्थिति, हरा चारा-पानी, चोकर, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा गोवंश के बेहतर रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में पर्याप्त चारा एवं स्वच्छ पानी की उपलब्धता के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी के नियमित स्थलीय निरीक्षण से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बनी हुई है। उनके निरीक्षण के दौरान जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर उनमें आवश्यक सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।”









































