बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी नंद गोपाल यादव की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बहराइच ने तत्कालीन थानाध्यक्ष सुजौली समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
पीड़ित का आरोप है कि 23 और 24 अगस्त 2024 को पुलिसकर्मी उनके घर में जबरन घुसे, अभद्रता की और उन्हें व उनके बेटे सुजीत को थाने ले गए। बाद में फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया।
पीड़ित ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की, कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि आदेश के बावजूद अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है।













































