ज्योतिष शास्त्र में राहु को अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। वर्तमान में राहु अपने ही नक्षत्र शतभिषा में है, लेकिन 2 अगस्त 2026 को यह मंगल के ‘धनिष्ठा नक्षत्र’ में प्रवेश करने जा रहा है। सावन के महीने में होने वाला राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन मुख्य रूप से 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते खोलने वाला है:
ADVERTISEMENT
- मेष राशि: आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के साथ ही आय में वृद्धि होगी और नई नौकरी मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं।
- मिथुन राशि: आपको नौकरी और बिजनेस दोनों में बंपर सफलता मिलेगी। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से तगड़ा मुनाफा हो सकता है।
- सिंह राशि: नई नौकरी या सैलरी में इंक्रीमेंट (बढ़ोतरी) मिलने के आसार हैं। व्यापारियों की कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। इसके अलावा वाहन या मकान का सुख भी प्राप्त हो सकता है।
- धनु राशि: अचानक धन प्राप्ति और लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिलने के योग हैं। व्यापार में आप खूब मुनाफा कमाएंगे और काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद व लाभदायक रहेंगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी यह समय उत्तम है।

























































