जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) की सर्वदलीय बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को 24 जून को केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यधारा के राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने का आह्वान मिला है. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस बीच शुक्रवाार को जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ( Jammu & Kashmir BJP President Ravinder Raina ) ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों को सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है. मुझे इस बैठक का निमंत्रण मिला है. वहीं, नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ( National Conference chief Farooq Abdullah ) ने भी बताया कि उनको केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के सभी दलों की बैठक का न्योता भी मिला है.



































