हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार मनाए जाते है लेकिन एकादशी तिथि विशेष होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा और व्रत करना उत्तम माना जाता है इस बार पड़ने वाली एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जा रहा है जो कि 16 फरवरी को मनाई जाएगी।

इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा के साथ साथ अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो जातक को लाभ जरूर मिलता है और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है तो आज हम आपको विजया एकादशी के दिन किए जाने वाले उपाय बता रहे है तो आइए जानते है।

विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय-
आपको बता दें कि विजया एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान श्री हरि विष्णु को पीले चंदन और केसर में गुलाब जल मिलाकर वैष्णव तिलक लगाएं फिर इसी चंदन से स्वंय के माथे पर भी टीका लगाएं मान्यता है कि इससे लाभ मिलता है वही शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकलने से पहले चंदन का टीका लगाने से कार्यों में सफलता मिलती है, धन की कमी दूर हो जाती है साथ ही सूर्य और गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है।

अगर आप धन संकट से जूझ रहे है और गरीबी पीछा नहीं छोड़ रही है तो ऐसे में आप विजया एकादशी के दिन डंठल वाले पान के पत्ते पर कुमकुम से श्री लिखकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और फिर श्री हरि की विधिवत पूजा करें इसके बाद पाने के पत्तों को लाल वस्त्र में लपेटकर धन रखने वाली जगह पर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन की कमी दूर हो जाती है और तिजोरी हमेशा ही पैसों से भरी रहती है।



































