शादी विवाह को हर धर्म में बेहद खास माना गया है और इसे एक त्योहार की तरह मनाया जाता है, सनातन धर्म में विवाह शादी से जुड़ी कई सारी रस्मे निभाई जाती है जिसमें एक रस्म हल्दी की होती है।
इसमें विवाह से पहले दुल्ह और दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।

हिंदू विवाह में ये अधिकतर देखने को मिलता है, इस रस्म को लेकर बहुत से लोगों के मन में प्रश्न उठता है कि हल्दी की रस्म क्यों अदा की जाती है अगर आपके मन भी इसका जवाब जानने की इच्छा है तो आज हम इसी विषय पर चर्चा कर रहे है तो आइए जानते है।

हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह में वैसे तो कई सारी रस्में अदा की जाती है लेकिन हल्दी की रस्म को विशेष महत्व दिया गया है इसमें शादी से पहले दूल्हे और दुल्हन को हल्दी लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि विवाह से पहले हल्दी लगाने से नए जोड़े को लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होता है हल्दी का धार्मिक रूप से बेहद महत्व होता है किसी भी शुभ कार्य और पूजा पाठ में इसका प्रयोग करना जरूरी माना जाता है बिना हल्दी के पूजा भी पूर्ण नहीं होती है ये भी एक कारण हो सकता है कि विवाह से पहले लोग हल्दी का प्रयोग करते है।

वही कई लोग यह भी कहते है कि विवाह में हल्दी की रस्म इसलिए भी की जाती है क्योंकि इससे दूल्हा और दुल्हन से नकारत्मकता दूर रहती है तभी तो हल्दी की रस्म अदा हो जाने के बाद लड़के और लड़की को घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता है वही कई जगहों पर तो हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन पर लाल धागा भी बांधा जाता है।




































