टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार को भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra wins Gold) ने जेवलिन थ्रो (Javelin throw final) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त को ‘गोल्ड मेडल’ अपने नाम किया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। 121 साल के ओलंपिक इतिहास में नीरज जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। ये जीत सिर्फ नीरज चोपड़ा की ही नहीं बल्कि पुरे हिंदुस्तान की हुई है। एथलैटिक्स में पहला गोल्ड जीतने के बाद पूरा देश जश्न मना रहा हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जहां उन्हें ट्वीट कर बधाई दी वहीं उन्होंने नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) से टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics 2020) में स्वर्ण पदक जीतने के बाद फोन पर बात की और उनकी प्रशंसा की।
23 साल के युवा नीरज चोपड़ा ने भारत को जो ख़ुशी दी है उसका बयान शब्दो में करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन पीएम मोदी ने भारतीय सेना से जुड़े इस युवा एथलीट से फोन पर कहा, ‘नीरज आपको बहुत बहुत बधाई। आपने ओलिंपिक में हमारी प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम दिन देश को खुश कर दिया। जिसके बाद नीरज ने पीएम को जवाब देते हुआ कहा कि – मैं अच्छा करना चाहता था। गोल्ड मेडल जीतना वाकई बड़ी बात है। मुझे बहुत लोगों का सहयोग और शुभकामनायें भी मिली। जिसके बाद पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज़ में नीरज से कहा कि -‘पानीपत ने पानी दिखा दिया। उन्होंने कहा, ‘आपको एक साल ज्यादा मेहनत करनी पड़ी क्योंकि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण ओलिंपिक में देरी हुई। आप कंधे की चोट (2019) से भी जूझते रहे। इन सभी बाधाओं के बावजूद आपने कमाल कर दिया, यह सिर्फ कड़ी मेहनत के कारण हुआ ,जिसके बाद नीरज ने स्वीकार किया कि उनके लिए यह काम आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ‘बहुत मुश्किल था सर।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘आपने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है। हमने उन खेलों में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है जिनमें हम सामान्यत: अच्छे नहीं हैं। खेल देश के लिये बहुत जरूरी हैं। यह आपके परिवार के लिये गर्व का पल है। मैं आपसे 15 अगस्त को मिलूंगा।
इसके अलावा नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने लिखा था -इतिहास लिखा गया है। उन्होंने कहा, “टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा की जीत के बाद भारत ने अपना ओलिंपिक अभियान सात पदक से समाप्त किया जिसमें नीरज के स्वर्ण के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। कुल मिलाकर भारत ने इस बार ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और सात मेडल अपने नाम किये।



































