रात की अच्छी नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोने से पहले हमारी कुछ आदतें या कुछ खास चीजों को देखना हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं सुकून भरी नींद के लिए वास्तु के कुछ अहम नियम:
ADVERTISEMENT
- रात में शीशा (Mirror) देखने से बचें: वास्तु के अनुसार, सोने से पहले आईना देखना शुभ नहीं होता है। दर्पण अपने आस-पास की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है। चूंकि रात में नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय होती है, इसलिए सोने से पहले शीशा देखने से मानसिक तनाव, बेचैनी और नींद में खलल पड़ सकता है। इसी कारण से बेड के ठीक सामने भी शीशा लगाने से बचना चाहिए।
- पानी (Water) और मन की चंचलता: वास्तु में जल तत्व को चंचलता का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि सोने से पहले पानी को बार-बार देखने या सिरहाने पानी का बर्तन रखने से मन की स्थिरता भंग होती है। यदि रात में पीने के लिए कमरे में पानी रखना जरूरी हो, तो उसे हमेशा अपने सिर के स्तर से नीचे की तरफ रखें, जिससे ऊर्जा का संतुलन बना रहे।
- जूठे बर्तनों से आती है नकारात्मकता: रात में रसोई में गंदे और जूठे बर्तन छोड़ना वास्तु के लिहाज से बहुत अशुभ माना गया है। यह आदत घर के वातावरण को नकारात्मक बनाती है। ऐसा लंबे समय तक करने से आर्थिक परेशानियां (धन हानि) और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए, हमेशा किचन साफ करके ही सोने की आदत डालें।


























































