पर्यटन के लिहाज से नेपाल एक बेहतरीन जगह है। नेपाल में प्रकृति की सुंदरता के अलावा कई धार्मिक स्थल भी हैं जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां जाकर आप एडवेंचर और नेचर का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आप कम बजट में नेपाल घूमना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आईआरसीटीसी भोपाल से नेपाल की धार्मिक यात्रा के लिए शानदार और किफायती टूर पैकेज दे रही है। इस एयर टूर पैकेज में आपको काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिलेगा।
इस पैकेज का नाम बेस्ट ऑफ नेपाल एक्स दिल्ली रखा गया है। पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी। 6 दिन और 5 रातों के इस टूर पैकेज की शुरुआत 30 मार्च 2023 से हो रही है। पैकेज में आपको फ्लाइट से दिल्ली से काठमांडू ले जाया जाएगा। इसके बाद वापसी भी काठमांडू से दिल्ली के लिए फ्लाइट से होगी। पैकेज में फ्लाइट का किराया, बस, होटल, खाना, गाइड और इंश्योरेंस आदि की सुविधाएं शामिल हैं।
टूर पैकेज कितना है?
पैकेज की लागत की बात करें तो कम्फर्ट क्लास में ट्रिपल या डबल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति लागत 31,000 रुपये है। वहीं, सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति लागत 40,000 रुपये है। 2 से 11 साल के बच्चे को बिस्तर के साथ 30,000 रुपये और बिस्तर के बिना 24,000 रुपये चार्ज किया जाता है।
टूर पैकेज की खास बातें
पैकेज का नाम- बेस्ट ऑफ नेपाल एक्स दिल्ली (एनडीओ04)
टूर कितना लंबा होगा- 6 दिन और 5 रात
प्रस्थान की तिथि – 30 मार्च, 2023
भोजन योजना – नाश्ता और रात का खाना
यात्रा मोड – उड़ान

आप बुकिंग कैसे कर सकते हैं?
यात्री इस टूर पैकेज के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी की जा सकती है।



































