नई दिल्ली – यदि आपका सपना एयरपोर्ट पर काम करने का है, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर आया है। IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर के कुल 1446 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत ग्राउंड स्टाफ के लिए 1017 पद, जबकि लोडर के लिए 429 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाकर किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- ग्राउंड स्टाफ के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
- लोडर पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- आयु सीमा:
- ग्राउंड स्टाफ के लिए: 18 से 30 वर्ष
- लोडर के लिए: 20 से 40 वर्ष
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह से 10वीं कक्षा के स्तर की होगी।
- प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान, गणितीय क्षमता, रीजनिंग, अंग्रेजी और एविएशन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
- परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
- खास बात यह है कि निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
वेतनमान
- ग्राउंड स्टाफ: ₹25,000 से ₹35,000 प्रतिमाह
- लोडर: ₹15,000 से ₹25,000 प्रतिमाह
आवेदन शुल्क
- ग्राउंड स्टाफ के लिए: ₹350
- लोडर के लिए: ₹250
फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
आवेदन कैसे करें?
- IGI एविएशन की वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाएं
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें
- निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें
जो भी उम्मीदवार एयरपोर्ट पर नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह मौका न केवल करियर में एक नई शुरुआत हो सकती है बल्कि एक प्रतिष्ठित और स्थिर रोजगार का माध्यम भी बन सकता है। समय रहते आवेदन करना न भूलें।



































