हमारे शरीर में लिवर और किडनी दो ऐसे अंग हैं, जो दिन-रात बिना रुके हमें स्वस्थ और जीवित रखने का काम करते हैं। किडनी जहां हमारे शरीर से टॉक्सिन्स (जहरीले तत्वों) को बाहर निकालती है, वहीं लिवर शरीर की सबसे बड़ी फैक्ट्री है, जो 500 से भी ज्यादा कार्य करता है। लेकिन 30 साल की उम्र के बाद ये दोनों ही महत्वपूर्ण अंग कमजोर पड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियां शरीर में घर करने लगती हैं। डॉक्टर सलीम ज़ैदी बता रहे हैं कि 30 के बाद किडनी और लीवर को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
हेल्दी किडनी और लिवर के लिए इन चीजों का करें सेवन:
- जौ का पानी: जौ में बीटा ग्लूटेन नामक फाइबर होता है, जो किडनी पर फिल्ट्रेशन का लोड कम करता है और लिवर में जमी एक्स्ट्रा फैट को धीरे-धीरे पिघलाता है। कैसे करें सेवन: दो बड़े चम्मच जौ को चार गिलास पानी में बीस मिनट डालकर उबालें और सुबह एक गिलास व शाम को एक गिलास पिएं।
- खीरा और नींबू पानी: खीरे में नेचुरल पानी होता है, जो किडनी को नेचुरली फ्लश करता है और क्रेटिनिन को पतला करके बाहर निकालता है। वहीं, नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो किडनी में पथरी बनने से रोकता है। कैसे करें सेवन: रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं और दोपहर में एक खीरा जरूर खाएं।
- आंवला: आंवला में संतरे से बीस गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। यह लिवर के सेल्स को रिपेयर करता है और साथ ही किडनी के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट शील्ड के रूप में काम करता है। कैसे करें सेवन: रोज सुबह खाली पेट एक से दो कच्चे आंवले खाएं या फिर रोजाना 30 एमएल इसका फ्रेश जूस पिएं।
- हल्दी और काली मिर्च: हल्दी के साथ काली मिर्च को मिलाकर इसका सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या कम होती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लिवर की सूजन को कम करता है और यह फैटी लिवर में एसजीओटी (SGOT) तथा एसजीपीटी (SGPT) के स्तर को भी घटाता है। कैसे करें सेवन: एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और चुटकीभर काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
- मोरिंगा (सहजन): मोरिंगा एक ऐसा सुपरफूड है, जो किडनी और लिवर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। सहजन में 90 से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी वजह से WHO ने भी इसे किडनी और लिवर के लिए एक ‘मैजिकल ट्री’ (जादुई पेड़) कहा है। कैसे करें सेवन: आप हफ्ते में तीन बार सहजन की पत्ती की सब्जी खाएं या फिर सहजन की फली की सब्जी भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)





































