अब्दुल कादिर खान/इरशाद हुसैन। मिहींपुरवा बहराइच। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने सक्रियता दिखाते हुए गुरुवार को गायघाट स्थित सरयू नदी तट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश, आवागमन, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी बलहा एवं थानाध्यक्ष मोतीपुर को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव आशीष शर्मा रहे मौजूद।










































