राजधानी लखनऊ में महादेव का 100 साल पुराना मंदिर है, जिसका नाम झगड़ेश्वर महादेव है। इस मंदिर का नाम जितना दिलचस्प इसका इतिहास है। भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से ही घर के क्लेश दूर हो जाते हैं।
झगड़े खत्म करने के लिए लोग यहां विशेष रुद्राभिषेक भी करते हैं। अगर किसी के कोर्ट में केस चल रहा हो तो भी वह यहां आकर विशेष पूजा अर्चना करता है।
महंत अंबिकेश्वर तिवारी ने कहा कि इस मंदिर पर पहले कब्जा था। कब्जा छुड़ाने को लेकर काफी मारपीट हुई। यहां मंदिर परिसर के ऊपर एक धर्मशाला बनी है, जहां समारोह और शादियां होती हैं। पहले यहां होने वाले समारोहों और शादियों में लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था। कई साल पहले लगातार होने वाली इन घटनाओं के कारण तत्कालीन महंतों ने मंदिर का नाम झगेश्वर महादेव मंदिर रख दिया था। उन्होंने कहा, अब यहां लड़ाई-झगड़े नहीं होते। अब जो इस मंदिर में पूजा करता है उसके घर में अगर कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा हो तो वह दूर हो जाता है।

भक्त कहते हैं झगड़े कम हो जाते हैं
भक्त राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस मंदिर में दर्शन करने से उनके सारे झगड़े शांत हो जाते हैं और मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। साथ ही दिमाग शांत रहता है। भक्त मनोज कुमार ने बताया कि वह यहां सेवा कार्य करता है और जब से उसने इस मंदिर में सेवा कार्य शुरू किया है, उसके घर में शांति रहती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सारे कष्ट कट जाते हैं।

यह अवश्य जान लें
यह मंदिर सुबह 5 बजे खुलता है और दोपहर 12 बजे बंद हो जाता है। फिर शाम 4 बजे खुलता है। राजा बाजार लखनऊ के मानचित्र पर है। यह मंदिर बाजार में स्थित है। इस मंदिर में महादेव के अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित हैं। यहां ऑनलाइन दर्शन उपलब्ध नहीं है। यहां रात 8:30 बजे आरती होती है।



































