हर कोई सुखी और संपन्न जीवन की इच्छा रखता है इसके लिए लोग कड़ी मेहनत और प्रयास भी करते है। लेकिन फिर भी अगर जीवन में खुशहाली का नामों निशान नहीं है या फिर आप परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते है।
तो गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कार्य बताए गए है। जिन्हें रोजाना करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जिससे धन की कमी दूर होती है और जीवन में सुख समृद्धि भी बढ़ती है, तो आइए जानते है कि वो कौन से कार्य है।

सुखी जीवन के लिए जरूर करें ये काम-
अगर आप सुखी जीवन चाहते है तो ऐसे में अन्न का दान जरूर करें या फिर गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन जरूर कराएं। ऐसा करने से आपके पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है और दान धर्म के कार्य परिवार में बरकत लाते है। धार्मिक तौर पर गाय की सेवा करना और गौशाल बनवाना भी बेहद उत्तम कार्य होता है। ऐसे में अगर रोजाना गाय की सेवा करते है तो इससे आपको पुण्य फलों की प्रापित होती है।

हर मनुष्य को रोजाना कुछ वक्त के लिए शांत चित्त मन से चिंतन और मनन जरूर करना चाहिए ऐसा करने से मन शांत होता है और पूरा दिन भी अच्छा बीतता है। घर परिवार में खुशहाली के लिए ये जरूरी है कि रोजाना बनने वालें भोजन को सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी कृपा बरसती है और घर में अन्नपूर्णा देव का वास होता है। जिससे धन, अन्न और सुख में कमी नहीं होती है।




































