संजीव कुमार शुक्ला
लखनऊ :इस्कॉन मन्दिर, लखनऊ में सात दिवसीय श्रीमद भागवतम कथा मे इस्कॉन जोनल सेक्रेटरी आदरणीय श्रीमान देवकीनंदन प्रभु जी ने आज बलि महाराज क़ि कथा सुनाई, जिसे सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए l आज कि कथा मे इस्कॉन जोनल सेक्रेटरी आदरणीय श्रीमान देवकीनंदन प्रभु जी ने मुख्य रूप से भगवान के दशावतार एवं भगवान से हमारे सम्बन्ध के विषय मे बताया जो पांच प्रकार से है शांत रस मे, दास्य रस मे, सांख्य रस मे, वात्सल्य रस मे एवं माधुर्य रस में l साथ ही साथ ग्राहस्थों के लिए बताया कि उन्हें यह कार्य अवश्य करने चाहिए:- सुबह सूर्योदय आवाज पहले उठाकर सूर्य कि आभा एवं प्रभा का लाभ लेना, नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्धारण कर साधना एवं भजन करना, अतिथियों का सत्कार करना तथा दान अवश्य देना चाहिए ल श्रीमद भागवतम कथा के साथ-2 उपस्थित भक्तों ने इस्कॉन के चिर-परिचित कीर्तन एवं नृत्य का आनंद लिया ल कथा के उपरांत लखनऊ शहर भर से आये सैकड़ो भक्तों ने भोजन प्रसाद भंडारा का आनंद उठाया l



































