Stock Market Today 26 May, 2026: घरेलू शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। हफ्ते के दूसरे दिन, मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 264.82 अंकों (0.35 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 76,224.14 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 27.60 अंक (0.11%) टूटकर 24,004.10 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि शेयर बाजार ने सोमवार को बड़ी बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था और उससे भी बड़ी बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया था। कल, सेंसेक्स 1073 अंक की तेजी के साथ 76,488 पर और निफ्टी 312 अंक चढ़कर 24,031 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में खुले: मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.53 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
आज हरे निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर: आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में टीसीएस के शेयर 0.31 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.30 प्रतिशत, एसबीआई 0.26 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.14 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.12 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.12 प्रतिशत और एचसीएल टेक 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत इन सभी स्टॉक्स ने की नेगेटिव शुरुआत: वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को इंडिगो के शेयर 0.76 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.73 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 प्रतिशत, टाइटन 0.54 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.51 प्रतिशत, एटरनल 0.50 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.50 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.48 प्रतिशत, एलएंडटी 0.30 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.28 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.24 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.21 प्रतिशत, आईटीसी 0.18 प्रतिशत, ट्रेंट 0.17 प्रतिशत, सन फार्मा 0.16 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.13 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.10 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.08 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.07 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.04 प्रतिशत और power ग्रिड के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।





































