ज्योतिष के अनुसार, 15 जून की सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों के जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं। इन राशियों को पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलने के साथ ही आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
- आपकी राशि से द्वितीय भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। द्वितीय भाव धन और कुटुंब का कारक माना जाता है।
- इस गोचर से आपको घर-परिवार में खुशियां देखने को मिल सकती हैं।
- घर के किसी सदस्य को सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं।
- आपकी वाणी में मधुरता देखने को मिल सकती है और आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे।
- आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैतृक कारोबार के जरिए बड़े आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है।
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों के लाभ भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे। चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन आपके जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
- आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है।
- धन लाभ प्राप्त करने के नए स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं।
- पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है।
- यह चंद्र गोचर कारोबारियों के लिए अच्छे बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि
- इस राशि के जातकों को भी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- चंद्र गोचर के चलते आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
- प्रेम संबंधों के लिए यह गोचर बेहद सुखद साबित हो सकता है।
- इस राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति के शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं, उनको भी सुखद परिणाम मिलने के योग हैं।





































